पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ऐसे तो और बढ़ेगा सड़कों पर अतिक्रमण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल. संत हिरदाराम नगर के अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली के खंभे लगाए जा रहे हैं। बिजली कंपनी द्वारा लगाए जा रहे इन खंभों को कहां लगाया जाना है यह निर्धारित नहीं है। यही कारण है कि लोगों के घरों से तीन फीट आगे तक सड़क पर खभे गड़ाए जा रहे हैं, इससे कई सड़कंे संकरी होने लगी हैं।

कहने को तो बिजली कंपनी के अधिकारी-कर्मचारी सुरक्षा की दृष्टि से ठीक ढंग से कार्य कर रहे हैं, लेकिन इनके कार्य से कहीं न कहीं अतिक्रमण को बढ़ावा मिलने की स्थिति बनने लगी है। दरअसल अब तक जिन घरों से चिपकर बिजली के खंभे लगे हुए थे, उन्हें आगे किया जा रहा है। ऐसे में न सिर्फ सड़क पर खंभे पहुंचने से रास्ते संकरे हो रहे हैं, बल्कि एक बार फिर अतिक्रमण करने वालों को थोड़ा और स्थान मिल गया है।
यहां सराफा मार्केट, पीएनबी रोड, टेकरी रोड, आरामशीन रोड, राजेन्द्र नगर कॉलोनी, प्रेमरामचंदानी मार्ग सहित कई स्थानों पर खंभे गड़ाए जा चुके हैं। इधर देखा जाए तो निगम के अधिकारियों को बिजली कंपनी के अधिकारियों से आपसी समन्वय स्थापित करके, जहां कहीं भी अतिक्रमण को बढ़ावा मिलने की स्थिति निर्मित हो रही हैं, उस पर रोक लगाने की जरूरत है, लेकिन निगम प्रशासन इसकी लगातार अनदेखी कर रहा है।

बिजली कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि जहां खंभे बदले जाने की जरूरत है वहीं नए खंभे लग रहे हैं। खंभे बदलने पर कुछ लोग विरोध जता रहे हैं।