भोपाल| राज्य शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 35 अधिकारियों के तबादला आदेश गुरुवार को जारी किए हैं। इसमें अपर, संयुक्त तथा डिप्टी कलेक्टर समेत जिला पंचायत के सीईओ भी शामिल हैं। प्रीति जैन को राजस्व प्रशिक्षण शाला इंदौर के प्राचार्य पद से स्थानांतरित कर सरदार सरोवर परियोजना में अपर कलेक्टर बनाया गया है।
वे फर्जी विक्रय-पत्र एवं पुनर्वास स्थल अनियमितता की जांच के लिए बने झा आयोग इंदौर में पदस्थ रहेंगी। इसी तरह आनंद कुमार जैन को नगरीय प्रशासन विभाग भोपाल से अपर कलेक्टर, सरदार सरोवर परियोजना बनाया गया है। वे भी झा आयोग में पदस्थ रहेंगे।
आगे की स्लाइड में पढ़ें ये अफसर हुए इधर से उधर