पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल। जहांगीराबाद पुलिस ने एक अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश कर उसके तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस ने चोरी की छह बोलेरो बरामद की हैं, जबकि उनकी निशानदेही पर शहडोल की चंडिया पुलिस ने चार वाहन जब्त किए हैं। इनमें पूर्व मंत्री और पार्षद की बोलेरो भी शामिल हैं। पकड़े गए आरोपी कटर के जरिए कांच काटकर गाड़ी चुरा लेते थे।
एएसपी राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि पातरा रोड पर चेकिंग के दौरान एक लोडिंग बोलेरो वाहन को रोककर तीन संदिग्ध युवकों को पकड़ा गया। गाड़ी की जानकारी लेने पर पता चला कि वह भी चोरी की थी। आरोपियों की पहचान छिंदवाड़ा निवासी 28 वर्षीय शंकर साहू, बैतूल निवासी विकास गोस्वामी और मिसरोद निवासी विवेक कुशवाहा के तौर पर हुई। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल और पार्षद फकीरा कचके की चोरी हुई बोलेरो जीप समेत छह गाडिय़ां जब्त की हैं। आरोपी इन्हें चुराकर दूसरे राज्यों और जिलों में बेच देते थे।
शौक के लिए करते थे वारदात एक अलग कार्रवाई में ऐशबाग पुलिस ने सुदामा नगर निवासी 20 वर्षीय छोटू पाटिल को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की पांच बाइक और करीब डेढ़ लाख का माल बरामद किया है। एएसपी के मुताबिक वह नई-नई बाइक पर घूमने के शौक के चलते वारदात को अंजाम देता था। कुछ दिनों तक चोरी की गई नई बाइक चलाने के बाद आरोपी उसे छिपाकर रख देता था।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.