पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बेखौफ हुए चोर, चोरियों से संतनगर में फैली दहशत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

संत हिरदाराम नगर. भोपाल चोरी की वारदातें संत हिरदाराम नगर में चोरों को पुलिस का कोई खौफ नहीं है। यही कारण है कि इस सह्रश्वताह तीन दिन में आधा दर्जन स्थानों पर चोरों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराकर पुलिस को कड़ी चुनौती दी है। चोरी की घटनाओं से व्यापारी और रहवासियों में रोष है। चोरी की वारदातों से इलाके में सुरक्षा इंतजामों को लेकर खासी चिंता है। जिस तरह से चोरियां हुई हैं, उसे साफ ही चोरों का कोई गिरोह सक्रिय है, जिसके कुछ सदस्य सूने आवासों पर नजर रखते हैं। इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि इस कृत्य में बच्चे उनका साथ देते हैं।
संदिग्ध बच्चे घूम रहे इन दिनों स्टेशन रोड झुग्गी बस्ती, चंचल चौराहे, पॉश कॉलोनियों के मोड़ पर संदिग्ध लोग और
बच्चे देखे जा रहे हैं। इन बच्चों में ज्यादातर नशे की लत से घिरे हुए हैं। जो रूमाल में नशीला पदार्थ डालकर सूंघते देखे जा सकते हैं। यह बच्चे महज बीस रुपए के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं।

20 जनवरी
:लीलाशाह आश्रम के पास राकेश कुमार बुधानी के घर चोरी। दिन दहाड़े मेन गेट के ताले तोड़कर आलमारी में रखे 12 हजार रुपए चोरी।

21 जनवरी

मुख्य मार्ग मुखर्जी मार्केट में मनोज साड़ी सेंटर, राधाकृष्ण बर्तन भंडार और गुडिय़ा गारमेंट्स से हजारों
का माल एवं नकदी चोरी।

सुरेश साड़ी सेंटर की छत पर दरवाजे तोडऩे की भी कोशिश की गई।

22 जनवरी

वन ट्री हिल्स में नरेश चंदनानी के घर 10 लाख सहित 20 हजार की नगदी चोरी।