पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्वाइन फ्लू से तीन मरीजों की हुई मौत, 20 संदिग्ध मिले

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल. स्वास्थ्य विभाग की तमाम कोशिशों के बाद भी स्वाइन फ्लू का संक्रमण कम नहीं हो रहा है। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात स्वाइन फ्लू पॉजिटिव तीन मरीजों की मौत हो गई। इससे राजधानी में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या 11 हो गई है। वहीं रविवार को हमीदिया, जेपी और चिरायु हॉस्पिटल में स्वाइन फ्लू के 20 नए संदिग्ध मरीज और मिले हैं। इनके सुआब के नमूने जांच के लिए भेज दिए गए हैं।
स्वाइन फ्लू कंट्रोल रूम के अफसरों ने बताया कि मालवीय नगर स्थित पीपुल्स अस्पताल में पिपलानी निवासी कल्पना (32) और नेशनल अस्पताल में भर्ती विदिशा निवासी कमलेश (28) की इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों महिलाएं स्वाइन फ्लू पॉजिटिव थीं। इसके अलावा हमीदिया हास्पिटल में भी एक महिला की मौत हुई, जिसकी रिपोर्ट आनी बाकी है।