पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Tiger Forest, Bhopal News, Wildlife News, Gwalior

बाघ के हमले से बाघिन ने गवाईं जान, मौत के दिया गया सम्मान

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उमरिया। टाइगर रिजर्व एरिया बांधवगढ़ में बाघ के हमले से दो साल की बाघिन की मौत हो गई। नेशनल पार्क डायरेक्टर सुधीर कुमार के अनुसार कोर जोन में स्थित शेषशैय्या के समीप बाघ ने मादा बाघिन पर हमला कर उसे मार दिया। उसके बाद वह बाघिन के शरीर के कई अंगों को खा गया। घटना शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात की बताई जा रही है। शनिवार को बाघिन का पोस्टमार्टम कराकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

...और इधर, बाघिन को घेरकर फोटो खींचे जाने की केंद्रीय मंत्री से शिकायत

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघिन को घेरकर फोटोग्राफी कराए जाने के मामले की शिकायत केंद्रीय वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंती नटराजन से की गई है। प्रयत्न संस्था के अजय शंकर दुबे ने नटराजन को लिखे पत्र में कहा कि बांधवगढ़ में चीतल का शिकार कर जा रही बाघिन को नियमों के विपरीत पर्यटकों के लिए रोका गया।

बांधवगढ़ के फील्ड डायरेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि कुछ गाडिय़ां निर्धारित रूट से हटकर वहां पहुंच गईं थीं। लिहाजा उन गाडिय़ों के पार्क में प्रवेश पर फिलहाल रोक लगा दी गई है।