पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Times Of Confidence Through Computer Training

आत्मविश्वास बढ़ाने का माध्यम बनी भास्कर की कंप्यूटर ट्रेनिंग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल. दैनिक भास्कर द्वारा वरिष्ठ नागरिकों व गृहणियों के लिए आयोजित की जा रही निशुल्क कंप्यूटर ट्रेनिंग प्रोग्राम में अब तक 7000 से अधिक रजिस्ट्रेशन आ चुके हैं। 34 शहरों में आयोजित किए जा रहे इस प्रोग्राम में पहले बैच की ट्रेनिंग प्रारंभ हो चुकी है। 30 से 80 साल तक के प्रतिभागी पूरे उत्साह से भाग ले रहे हैं। यह ट्रेनिंग प्रोग्राम उनका आत्मविश्वास बढ़ाने का माध्यम बन गया है।

पहले चरण के रजिस्ट्रेशन समाप्त हो गए हैं। दूसरे चरण में कुछ शहरों में रजिस्ट्रेशन दोबारा प्रारंभ होंगे। लगभग 3 महीने तक चलने वाले इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में 12000 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों व गृहणियों को कंप्यूटर ट्रेनिंग देने का लक्ष्य रखा गया है।

ट्रेनिंग ले रहे वरिष्ठ नागरिकों का कहना है कि उन्हें इस ट्रेनिंग प्रोग्राम से रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी को एक नई दिशा देने का मौका मिलेगा। वहीं अधिकांश गृहणियां ट्रेनिंग में बेसिक नॉलेज लेने के बाद कुछ नया काम शुरू करने का सपना संजो रही हैं। कुछ ऐसे ही प्रतिभागियों ने अपने अनुभव बताए।
पोती से स्काइप पर चैट करूंगी
बच्चे कॅरियर के कारण दूर चले गए हैं। बस यही सोचकर मैं भास्कर की कंप्यूटर ट्रेनिंग में चली आई, कि अब विदेश में रह रही अपनी पोती से स्काइप पर चैट करूंगी। इस ट्रेनिंग में आकर न केवल कंप्यूटर सीखने को मिल रहा है, बल्कि नॉलेज भी बढ़ रही है।
- श्रद्धा वर्मा, 67 वर्ष, जयपुर
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर.....