भोपाल. भारत का जो
मंगलयान बुधवार को
मंगल ग्रह पर पहुंचा, उसको ट्रैक करने वाले वैज्ञानिकों के दल में भोपाल की भी बेटी मृदुला द्विवेदी शामिल है।
इसरो में वैज्ञानिक अभियंता के पद पर कार्यरत मृदुला के पिता श्रीकांत द्विवेदी भेल में सहायक अभियंता है। मृदुला ने डेढ़ साल पहले ही इसरो में वैज्ञानिक का पद संभाला है।
मृदुला ने फोन पर चर्चा करते हुए बताया कि मंगल ग्रह की कक्षा में यान के प्रवेश करते ही उसको ट्रैक करने का काम शुरू हो गया था। मंगलग्रह पर यान को सेट करने से लेकर फोटो खींचना और उसे पृथ्वी पर भेजने सहित कार्य को ट्रेकिंग का काम वैज्ञानिकों का दल कर रहा है।
इसी दल में शामिल होना जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है। मृदुला के अनुसार मां अमिता द्विवेदी और पिता श्रीकांत के सहयोग और आशीर्वाद से वह यहां तक आई हैं। पिता श्रीकांत के अनुसार उनकी बेटी को बचपन से साइंस से काफी लगाव रहा है।