पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ट्रैफिक पुलिस का सर्वे : मैरिज गार्डन में पार्किंग नहीं तो ट्रैफिक पुलिस करेगी कार्रवाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल. यदि आप शादी या अन्य किसी आयोजन के लिए मैरिज गार्डन बुक करने जा रहे हैं तो उसके लाइसेंस की पड़ताल करने के साथ ही वहां पार्किंग की व्यवस्था जरूर देख लें। दरअसल, लाइसेंस नहीं होने के कारण नगर निगम ऐसे गार्डन को बंद करा सकता है, जबकि सड़क पर गाड़ियां पार्क होने पर ट्रैफिक पुलिस कार्रवाई करेगी। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने हाल ही में एक सर्वे कर ऐसे 31 मैरिज गार्डन चिह्नित किए हैं, जहां पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है।
हाईकोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम ने इसी साल विवाह स्थल पंजीयन नियम 2013 लागू कर दिया है। निगम ने शहर के सभी मैरिज गार्डन संचालकों से इस नियम के तहत लाइसेंस लेने को कहा है।
निगम के रिकॉर्ड के मुताबिक 103 में से सिर्फ 12 गार्डन संचालक ही लाइसेंस ले पाए हैं। जबकि करीब 20 मैरिज गार्डन को लाइसेंस देने की प्रक्रिया चल रही है। बाकी 71 मैरिज गार्डन को बंद करवाकर सभी से 10-10 हजार रुपए का जुर्माना वसूला जाएगा। इसके लिए जल्द ही आदेश जारी किए जाएंगे।
यहां नहीं पार्किंग की व्यवस्था

- श्यामला हिल्स >हिंदी भवन, मानस भवन, प्रियदर्शनी पार्क, व्हाइट हाउस, अरेबियन गार्डन, परमार्थ भवन।
- गिन्नौरी >फरहान शादी हॉल, कप्तान शादी हॉल, रकीब शादी हॉल।
- इतवारा > मिलन शादी हॉल।
- फतेहगढ़ >शकीला बानो शादी हॉल।
- सदर मंजिल >हमीद मंजिल शादी हॉल।
- नूरमहल रोड >सरदार शादी हॉल।
- डीआईजी बंगला >पिंजूमल धर्मशाला, चांदनी गार्डन, मिलन गार्डन।
- फूटा मकबरा रोड > बुलबुल शादी हॉल।
- छोला रोड >विशाल शादी हॉल।
- जहांगीराबाद > लाला शादी हॉल।
- चूनाभट्टी > कशिश लेक व्यू, श्री रेस्टोरेंट।
- गुफा मंदिर रोड > मानस उद्यान।

पार्किंग है पर पर्याप्त नहीं
- लालघाटी >सनसिटी गार्डन, स्वागत गार्डन, गुलशन गार्डन और लैंडमार्क गार्डन।
- मिसरोद >वृंदावन ढाबा, नंदन पैलेस, महामाया गार्डन, मधुवन गार्डन, सुरेंद्र लैंडमार्क।
यह है नियम
> मैरिज गार्डन में 25 फीसदी स्थान पार्किंग के लिए आरक्षित होना चािहए।
> जहां मैरिज गार्डन बनें, वहां सड़क की चौड़ाई न्यूनतम 12 मीटर होनी चाहिए।
> चार सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएं, जो कि सड़क की ट्रैफिक व्यवस्था भी संभालें।
> रात 10 से सुबह 8 बजे तक डीजे आदि पर प्रतिबंध।
> वाटर हार्वेस्टिंग की अनिवार्य व्यवस्था।
> केंद्र/राज्य सरकारों द्वारा ध्वनि और वायु प्रदूषण के नियमों का पालन।
सिर्फ 20% में पर्याप्त पार्किंग
नगर निगम के सर्वे के मुताबिक शहर में 103 मैरिज गार्डन हैं। इस सर्वे में शहर के 20 फीसदी मैरिज गार्डन ही पार्किंग के प्रावधानों को पूरा करते हैं। जबकि सीवेज व कचरे के निपटारे के लिए 40 मैरिज गार्डन्स के पास कोई व्यवस्था नहीं है। 50 फीसदी मैरिज गार्डन्स संकरी सड़कों पर संचालित हो रहे हैं। यहां किसी भी आयोजन के दौरान ट्रैफिक जाम हो जाता है।
सर्वे कर तैयार की लिस्ट

अधिकांश मैरिज गार्डन संचालकों ने पार्किंग के लिए जगह नहीं छोड़ी है। कुछ मैरिज गार्डन के पास पार्किंग तो है, लेकिन पर्याप्त नहीं है। सर्वे कर ऐसे मैरिज गार्डन की लिस्ट तैयार की है। जिनके पास पार्किंग नहीं है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।''
एमके जैन, डीएसपी, ट्रैफिक
शादी के सीजन में करेंगे कार्रवाई

नए नियमों के मुताबिक ही लाइसेंस दिए जा रहे हैं। शर्तें पूरी नहीं करने वाले मैिरज गार्डन पर शादी के सीजन में कार्रवाई होगी। लोगों को भी बुकिंग के वक्त सावधानी रखना चाहिए।'
जीपी माली, अपर आयुक्त, ननि