ट्राइबल म्यूजियम की
खूबसूरती पर फिदा होकर उन्होंने इसके आर्ट फॉर्म को
मोबाइल कैमरे में उतारा और दोबारा जल्द यहां पर्सनल विजिट पर आने की बात कही। वे फोक और ट्राइबल आर्ट की पेंटिंग और आर्ट फॉर्म से अपने घर का इंटीरियर और एक्सटीरियर डेकोरेट कराएंगी।
सिटी आर्टिस्ट्स से की चर्चा
रानी को सिटी की आर्टिस्ट निधि चोपड़ा ने ट्राइबल म्यूजियम की गैलरी और उससे जुड़ी कहानियों से रूबरू कराया। इस दौरान रानी ने आदिवासी कलाकार भूरी बाई, लाड़ो बाई और गौंड कलाकार नर्मदा प्रसाद टेकाम से उनके आर्ट के बारे में चर्चा की। उन्होंने उनकी पर्सनल डीटेल्स लीं। इसके साथ ही इन कलाकारों को मुंबई आने का न्यौता भी दिया। वे अपने नए आशियाने को खूबसूरत आर्टिस्टिक ट्राइबल आर्ट फॉर्म में डेकोरेट करना चाहती हैं।
आगे की स्लाइड्स में देखें रानी के भोपाल दौरे की तस्वीरें.....