भोपाल. गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में 6 माह पहले सीमेंट-कांक्रीट रोड बनना शुरू हुईं, लेकिन निर्माण कार्य इतनी धीमी गति से चल रहा है कि उद्योगपतियों को काफी परेशानी होने लगी है। क्योंकि इन अधूरे कार्यों के कारण चारों ओर डस्ट उड़ रही है।
गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र एसोसिएशन के सहसचिव जीएस सोखी के अनुसार डस्ट के कारण उद्योगपतियों को मुंह पर कपड़ा बांधकर बाहर निकलना पड़ रहा है। सड़क का निर्माण कार्य पिछले 6 माह से एक ही गति से चल रहा है। निर्माण सामग्री जगह-जगह रखी है और उसके आसपास ही लोग कचरा फेंक रहे हैं।
उन्होंने कहा कि बाहर से भी लोग कचरा फेंकने औद्योगिक क्षेत्र में ही आ रहे हैं। इसको लेकर अब नगर निगम की नई परिषद को इस तरफ ध्यान देना चाहिए।