पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Use Of Children In The Incidence Of Theft

चोरी की घटनाओं में बच्चों का उपयोग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल. भेल क्षेत्र में चोरी की बढ़ती वारदातों के साथ ही चाइल्ड लाइन के पास ऐसे बच्चे पहुंच रहे हैं, जो इन चोरियों में अहम भूमिका निभा रहे हैं। पुलिस द्वारा इन बच्चों को चाइल्ड लाइन के हवाले किया जा रहा है। इनमें से एक बच्चे को पुलिस जैसे-तैसे पकड़कर चाइल्ड लाइन तक लाई, लेकिन उसके तेवर को देखकर लोग दंग रह गए।
 
क्योंकि चाइल्ड लाइन पहुंचते ही बच्चे ने वहां की डायरेक्टर अर्चना सहाय से बड़े ही अंदाज में कहा कि- यार छोड़ दो, चालीस एक हजार लेकर हिसाब चुकता करो, तुम नहीं छोड़ेगा तो क्या, मेरा वकील मुझे छुड़ा ले जाएगा। 

इस बच्चे से पूछा तो बोला कि अपन से क्या नाम पूछता है, अपन तो इस क्षेत्र का राजा है ..राजा। जबसे यह बच्चा चाइल्ड लाइन आया, तब से इसके खाने पीने के शौक ने भी वहां की टीम को हैरत में डाल दिया। अपने को केक खाने को मांगता, दूध लाओ मलाई...टॉफी जैसे कई प्रकार के शौक बच्चे ने चाइल्ड लाइन में रहते हुए पूरे किए। 

उससे जब पूछा कि गया कि चोरी कैसे करता है और क्यों तो उसका जवाब था कि मां तैयार करके भेजती है और वह कहती है कि वह पर्स या सामान उठाकर ले आ तो ले आता हूं। कभी पकड़ा जाता हूं तो मां और वकील बीच बचाव कर छुड़ा लाते हैं। 

यहां हो चुकी है चोरी
इसी कॉलोनी के मकान नंबर 353 में 29 नवंबर को चोरी हो चुकी है, जहां से करीब 2 लाख रुपए के सोने के जेवर की चोरी हुई है। इसको लेकर मकान मालिक पूरनचंद्र मालवीय गृह मंत्री बाबूलाल गौर को भी ज्ञापन सौंप चुके हैं।
 
इसके अलावा सुनील गर्ग के यहां से नगद लाखों रुपया व सामान चोरी चला गया। इन चोरियों के कारण लोगों ने मकान की सुरक्षा दीवार पर कटीले तारोंं की फेंसिंग कर ली है। इस कॉलोनी के रहवासी समिति के अध्यक्ष अनूप सिंह के अनुसार पुलिस गश्त लगातार होने पर ही चोरियों पर लगाम लग सकती है।