पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Vidhan Sabha, Harvansh Singh, Bhopal News

विधानसभा उपाध्यक्ष हरवंश सिंह का दिल का दौरा पडऩे से निधन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल। विधानसभा उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरवंश सिंह (६३) का मंगलवार तड़के निधन हो गया। बीती देर रात दिल का दौरा पडऩे पर उन्हें सिवनी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। शाम को उनके गृह गांव बर्रा के समीप बेन गंगा नदी के तट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। सिंह के ज्येष्ठ पुत्र रजनीश ने उन्हें मुखाग्नि दी।

इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, विधानसभा अध्यक्ष ईश्वरदास रोहाणी, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, विधानसभा में विपक्ष के नेता अजय सिंह सहित अनेक गणमान्य जन मौजूद थे। केंद्रीय मंत्री कमलनाथ की अनुपस्थिति में उनके पुत्र नकुल नाथ अंतिम संस्कार में शामिल हुए।