पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Vishwakarma Jayanti Half Dozen Factory Tableau Sjengi

विश्वकर्मा जयंती पर कारखाने में सजेंगी डेढ़ दर्जन झांकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल. भेल कारखाने में विश्वकर्मा जयंती पर लगने वाली झांकियों का विषय इस बार उत्कृष्ट गुणतायुक्त कार्य ही है भेल की शान, ग्राहक सृजन और संतुष्टि ही हमारी पहचान रखा गया है। इन झांकियों के लिए प्रतियोगिता रखी गई है, जिसकी तैयारियां सभी ब्लाकों में शुरू कर दी गई हैं। प्रबंधन ने सभी ब्लाक और उससे संबंधित सर्विस विभाग में झांकी लगाना अनिवार्य किया है।

भेल कर्मी सुभाष वर्मा के अनुसार भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स सांस्कृतिक व राष्ट्रीय एकता समिति(भेकनिस) ने 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजन का आयोजन किया है। इस पूजन के दौरान ही पहले, दूसरे और तीसरे स्थान के लिए झांकी का चयन होगा। कारखाने के सभी ब्लाकों में झांकी की तैयारी जोरशोर से शुरू कर दी गई है।
पुरस्कार चयन के लिए अधिकारियों की टीम तय की गई है। यह टीम सभी झांकियों का निरीक्षण करने के बाद पुरस्कार की घोषणा उसी दिन कर देगी। ईडी शशि रंजन प्रसाद, जीएम एचआर सर्वेश चतुर्वेदी, भेल लेडीज क्लब की अध्यक्ष नीलिमा प्रसाद व कई जीएम भी झांकियों का अवलोकन भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना के बाद करेंगे।

बाहरी लोगों का प्रवेश रहेगा वर्जित

कारखाने में लगी डेढ़ दर्जन झांकियों का अवलोकन सिर्फ भेल कर्मचारी, अधिकारी, सुपरवाइजर और उनके परिजन कर सकेंगे। गैर भेल कर्मियों को कारखाने के अंदर प्रवेश नहीं मिलेगा। उनके लिए फाउंड्री गेट के बाहर मेला लगेगा। इसमें खानपान व अन्य सभी प्रकार के सामान की अस्थाई दुकानें लगेंगी। साथ ही कई प्रकार के झूले भी रहेंगे। इनमें कर्मचारियों व अिधकारियों के बच्चे झूल सकेंगे।