पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Vonobo.com Street View Bhopal Madhya Pradesh

वोनोबो.कॉम लेकर आया शहर का स्ट्रीट व्यू,अब नहीं होगी परेशानी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल. भोपाल शहर में पहली बार आने वाले शख्स को यहां के गली मोहल्ले ढ़ूंढऩे के लिए ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। यदि आपके पास टेबलेट या लेपटॉप है तो आपके लिए यह काम आसान है। आपको सिर्फ वोनोबो.कॉम वेबसाइट पर जाना होगा। इस वेबसाइट पर शहर का ज्यादातर हिस्सा ऑनलाइन ही 360 डिग्री एंगल से देखा जा सकता है।

वोनोबो.कॉम ने भोपाल को अपने मैपिंग सिस्टम से जोड़कर शहर के अधिकांश क्षेत्र को ऑनलाइन कर दिया है। कई तरह के फीचर्स के साथ पेश किए गए वोनोबो.कॉम के स्ट्रीट व्यू में अपने घर से लेकर हर डेस्टिनेशन की नेविगेशन भी की जा सकती है। आप वेबसाइट के जरिए रूट मैप तय कर आगे बढ़ते हुए वहां तक पहुंच सकते हैं। मैप पर क्लिक कर किसी घर के आगे सीधे भी पहुंचा जा सकता है।

जेनेसिस इंटरनेशनल के सीएमडी साजिद मलिक का कहना है कि आईटी के साथ ही फोटोग्रामेट्री, इमेजनरी एक्विजीशन, रिमोट सेंसिंग, डाटा कन्वर्जन आदि पर काम कर एक-एक शहर को वोनोबो पर लाया जा रहा है। गूगल पर सैटेलाइट मैप मिलते हैं लेकिन वोनोबो.कॉम पर 360 डिग्री की तस्वीरें मिलती हैं।