पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल। संत हिरदाराम नगर के दाता कॉलोनी क्षेत्र की मुख्य सड़क के पास नगर निगम की लापरवाही का नजारा दिखाई दे रहा है। यहां ओवरहेड टैंक के नीचे पानी सह्रश्वलाई के लिए लगे वॉल्ब से लीकेज हो रहा है, जिसमें से रोजाना सैकड़ों गैलन पानी बर्बाद हो रहा है। नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत के बाद भी इसका समाधान नहीं कराया जा रहा है। इधर सड़क पर बहता पानी क्षेत्र में बने एक गहरे गड्ढे में भर गया है, जहां हादसा होने की आशंका बनी हुई है।
सीटीओ से निकले एयरपोर्ट के नए मार्ग पर पिछले कुछ माह से निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसी को लेकर इस इलाके में काम करने वाले कई मजदूरों की झुग्गियां बनी हुई हैं। आसपास के लोगों की मानें तो इन मजदूरों के घर
ओवरहेड टैंक के आसपास होने के बाद भी पानी नहीं मिल पाता, जिस कारण यहां बने वाटर पाइप लाइन के वॉल्ब को तोड़ लिया गया है, जिससे इन मजदूर वर्ग के लोगों को पानी मिल जाता है। पाइप लाइन का वॉल्ब टूटने के कारण इसमें से हर समय पानी की बर्बादी होती है। इतना ही नहीं सड़क पर बहते सैकड़ों गैलन पानी के कारण इलाके के लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
गहरे गड्ढों में भरा पानी
छोटे से वॉल्ब में लीकेज का पानी भले ही मजदूर वर्ग के लोगों के लिए सुविधा का जरिया बना हो, लेकिन यहां बहता हुआ पानी कभी भी हादसे का कारण बन सकता है। आसपास के लोगों ने बताया कि पाइन लाइन के वॉल्ब से लीकेज हो रहा पानी पास में बने एक गहरे गड्ढे में भर गया है। इस गड्ढे के किनारे अक्सर बच्चे नहाते रहते हैं, जिससे कभी भी यहां हादसा होने की आशंका बनी हुई है। ननि में शिकायतें भी की गई हैं।
॥पानी की बर्बादी रोकी जानी चाहिए। यह गंभीर बात है कि ननि शिकायत मिलने के बाद भी लीकेज को बंद नहीं कर रहा है।-डॉ. अजीज नगमी, रहवासी
॥स्थिति इतनी खराब है कि पानी के लीकेज से पानी का गड्ढा बन गया है, जिसमें कभी भी हादसा हो सकता है। निगम को जल्द बॉल बंद कराना चाहिए।- मो. अनवर खान, रहवासी
॥हमारे पास कोई शिकायत नहीं आई है। पता कर लीकेज को बंद करवाऊंगा। पहले शिकायत मिलने पर लीकेज को ठीक कराया गया था।-मोहम्मद नासिर, सहायक यंत्री, जलकार्य विभाग
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.