भोपाल. हिरानी में बिजली गुल रहने के कारण गुरुवार को नर्मदा प्रोजेक्ट से पानी सप्लाई नहीं होगा। इससे शहर के एक तिहाई इलाकों में पानी का संकट रहेगा। नगर निगम के मुताबिक मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी नर्मदा प्रोजेक्ट के लिए अलग से बिजली लाइन बिछा रही है। इसके चलते गुरुवार को सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इस कारण शहर के कई हिस्सों में पानी की सप्लाई प्रभावित होगी।
इन इलाकों में रहेगी सप्लाई प्रभािवत
सुरेंद्र प्लेस, नारायण नगर, बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी, एम्प्री परिसर, सेंचुरी अपार्टमेंट, साकेत नगर 9 ए और बी सेक्टर, महिष्मती परिसर, अरविंद विहार, बाग मुगालिया एक्सटेंशन, लहारपुर, शक्ति नगर, साकेत नगर, अलकापुरी, बरखेड़ा पठानी, पंचवटी मार्केट, सोनागिरी ए व बी सेक्टर, इंद्रपुरी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी ऐशबाग, बाग उमराव दुल्हा, जहांगीराबाद, बड़वाली मस्जिद, कुम्हार मोहल्ला, अफजल कॉलोनी, मोमिनपुरा, मुकद्दस नगर, रविदास कॉलोनी, पंजाबी कॉलोनी, ओल्ड सुभाष नगर, अभिरुचि परिसर, पद्मनाभ नगर, अशोक विहार, अशोका गार्डन, नवाब कॉलोनी, ब्लू मून कॉलोनी, श्रीराम नगर, अन्नू नगर, प्रेम नगर, नवजीवन कॉलोनी, सुंदर नगर, शंकर नगर, उड़िया बस्ती, शिव-शक्ति नगर, प्रीत नगर, चांदबाड़ी, गरीब नगर, शिव नगर, कल्याण नगर, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी करोंद, हाउसिंग पार्क, विवेकानंद नगर आदि क्षेत्र।