पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Where Else Would Be Like In Bhopal Smart City

भोपाल में कहां अौर कैसी होगी स्मार्ट सिटी, सर्वे शुरू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल. राजधानी में स्मार्ट सिटी कहां और कैसी होगी और इसमें क्या खास होगा, इसके लिए सर्वे शुरू हो गया है। सबसे पहले भोपाल और इंदौर में अलग-अलग स्थानों पर स्मार्ट सिटी बनाने के लिए सर्वे शुरू हुआ है। नगरीय प्रशासन संचालनालय ने स्मार्ट सिटी का खाका बनाने के लिए आर्किटेक्ट की एक टीम को जिम्मा सौंपा है।
इस टीम में 4 आर्किटेक्ट हैं। यह टीम शहर में वर्तमान सुविधाओं का पूरा ब्यौरा जुटाकर स्मार्ट सिटी के लिए प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करेगी। राज्य सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद प्रोजेक्ट की विस्तृत रिपोर्ट को अंतिम रूप दिया जाएगा।

सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में नगरीय प्रशासन संचालनालय के उपसंचालक सीयू राय ने बताया कि शहर के अलग-अलग हिस्सों में स्मार्ट सिटी के लिए सर्वे किया जाएगा। जिन क्षेत्रों में पहले से बेहतर सुविधाएं हैं, वहां स्मार्ट सिटी बनाने की ज्यादा संभावना रहेगी। इससे यह फायदा होगा कि बुनियादी इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा बदलाव की जरूरत नहीं पड़ेगी।
स्मार्ट सिटी के लिए वाटर सप्लाई, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, एनर्जी एफिशिएंसी, स्कूल, अस्पताल जैसी सुविधाओं को लेकर सर्वे होगा। वर्तमान में मौजूद सुविधाओं को कैसे और बेहतर किया जा सकता है, इसके लिए अलग कार्ययोजना बनाई जाएगी।
भोपाल-इंदौर के बीच सुपर काॅरिडोर
अधिकारियों ने बताया कि भोपाल-इंदौर के बीच सुपर काॅरिडोर बनाने की तैयारी चल रही है। इस काॅरिडोर के आसपास सीहोर, देवास और सोनकच्छ में भी स्मार्ट सिटीज बनाई जाएंगी। इसमें भोपाल और इंदौर के बीच स्पेशल रेलवे ट्रैक बनाया जाना भी प्रस्तावित है। यह काॅरिडोर अमृतसर से कोलकाता के बीच बन रहे इंडस्ट्रीयल काॅरिडोर की तर्ज पर बनाया जाएगा। वर्ल्ड बैंक की टीम मार्च के पहले हफ्ते में भोपाल आएगी। वर्ल्ड बैंक की हरी झंडी मिलने के बाद इसकी विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
नेक्स्टजेन सिटीज सम्मेलन भोपाल में 13 फरवरी को
भोपाल में नेक्स्टजेन सिटीज सम्मेलन का आयोजन 13 फरवरी को होगा। इसमें नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, शहरी विकास मंत्रालय के पूर्व सचिव डॉ. सुधीर कृष्ण, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन अफेयर्स के निदेशक प्रो. जगन शाह सहित देश के अलग-अलग हिस्सों से अर्बन एक्सपर्ट भाग लेंगे। सम्मेलन में स्मार्ट सिटी में क्या-क्या शामिल होगा, इस बात पर चर्चा होगी। सम्मेलन गवर्नेंस नाउ, नगरीय प्रशासन विभाग, एमपी पोस्ट और एमपीएसआईडीसी के सहयोग से किया जा रहा है।