पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Will Become Much Smaller Than The New Rotary

कहीं नई बनेंगी कहीं छोटी होंगी रोटरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल. नगर निगम द्वारा अवधपुरी सहित कई क्षेत्रों में ट्रैफिक सुधारने के लिए नई रोटरी बनाई जा रही हैं। वहीं भेल प्रशासन द्वारा टाउनशिप की रोटरी को छोटा किया जाएगा, क्योंकि ट्रैफिक बढ़ने से वाहनों को निकलने में दिक्कत हो रही है। आए दिन इन रोटरी से वाहन टकरा रहे हैं।

नगर निगम द्वारा अवधपुरी तिराहा, अयोध्या गनर चौराहा, जुबली गेट फोरलेन सहित 6 अन्य स्थान पर रोटरी बनाने की तैयारी है। इसके लिए डिजायन तैयार किया जा रहा है। भेल नगर सलाहकार समिति के सदस्य दीपक गुप्ता के अनुसार पिछले दिनों हुई बैठक में सभी सदस्यों ने रोटरी छोटी करने का प्रस्ताव रखा था।
इसे भेल प्रशासन ने अपनी मंजूरी देकर चौराहों का नया डिजायन तैयार कर रोटरी छोटी करने का काम जल्दी शुरू करने का आश्वासन दिया था। उन्होंने कहा कि टाउनशिप में करीब एक दर्जन छोटी बड़ी रोटरी 35 साल पहले बनी थीं।
उस समय फोरलेन सड़क और रोटरी की राजधानी को पहचान भेल ने ही दी थी। उस दौरान कारखाने में काम करने वाले कर्मियों की संख्या ज्यादा थी और उन्हीं की भीड़ के कारण ट्रैफिक रहता था। चेतक ब्रिज या रायसेन रोड से आने वाला ट्रैफिक कम होने से रोटरी बड़ी बनाई गईं थीं।

महात्मा गांधी चौराहे पर बनी रोटरी की रेलिंग वाहनों के टकराने से कई बार टूट चुकी है।
यह रोटरी होंगी छोटी कारखाने के गेट नंबर 6 के पास बनी रोटरी, महात्मा गांधी चौराहा पिपलानी, सिक्यूरिटी लाइन गोविंदपुरा, कारखाने के गेट नंबर 8 के पास गोविंदपुरा रोटरी शामिल हैं।