भोपाल. केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने माना कि मप्र में नेशनल हाइवे की हालत देश में सबसे खराब है। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के कार्यकाल में हुए भेदभाव के कारण मप्र को नेशनल हाइवे के रखरखाव के लिए पर्याप्त राशि नहीं मिली।
वीडियो लिंक्ड प्रेस कांफ्रेंस में भोपाल से पूछे एक सवाल के जवाब में गडकरी ने कहा कि -आप शिवराज जी से कह दीजिए,अब चिंता न करें। नेशनल हाइवे के सुधार के लिए केंद्र मप्र की पूरी मदद करेगा। अगले चार महीने में मप्र में एनएच का रुका हुआ काम शुरु हो जाएगा और दो साल में सड़कों को दुरुस्त कर दिया जाएगा।