होशंगाबाद. देश में
शाहरुख खान सुपरहिट हैं। उन्हीं की तरह सीएम
शिवराज सिंह चौहान भी पूरे देश में सुपरहिट हो गए हैं। आपका जिला भी सुपरहिट है। पूरी दुनिया को दिखाओ कि होशंगाबाद कितना आगे बढ़ गया है। यह बात प्रदेश की उद्योग मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने शनिवार को होशंगाबाद में जिला स्तरीय किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने जिले में धान, तिलहन और रेशम के उत्पादन व खेती की तारीफ की।
इस दौरान उन्होंने राजमाता विजयाराजे सिंधिया का भी जिक्र किया और कहा कि राजमाता ने अटलजी को प्रधानमंत्री बना दिया था। बाद में जब अटलजी पहुंचे, तो उन्हें आशीर्वाद भी दिया। उन्होंने कहा कि आपके साथ एक ऐसे मुख्यमंत्री का हाथ है, जिन्होंने विपत्ति में (यूपीए सरकार के रहते) एक जादूगर की तरह प्रदेश को आगे बढ़ाया है।
(उद्योग मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया- फाइल फोटो)