पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Year From Now To Show The Public What The Minister

जनता को आज से मंत्री बताएंगे एक साल में क्या किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के तीसरे कार्यकाल के एक साल पूरा होने पर मंत्रियों ने क्या उपलब्धि हासिल की इसका रिपोर्ट कार्ड सभी मंत्री जनता के सामने रखेंगे। इसकी शुरुआत शनिवार को पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव से हो रही है। राज्य सरकार ने 13 से 25 दिसंबर का वक्त तय किया है, साथ ही 19 मंत्रियों को विभाग के कार्यों का लेखा-जोखा पेश करने की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके बाद विधायकों से कहा जाएगा कि वे अपने क्षेत्र की जनता के सामने सरकार की उपलब्धियां गिनाएं। यह पहला अवसर होगा, जब भाजपा सरकार में सभी मंत्रियों को यह काम सौंपा गया है।

इस रिपोर्ट कार्ड को लेकर जब मंत्रियों से पूछा गया तो वो ‘माइल स्टोन’ साबित होने वाली एक उपलब्धि भी नहीं बता पाए। आदिमजाति कल्याण मंत्री ज्ञान सिंह ने तो यहां तक कह दिया कि मुख्यमंत्री ने हमें खिलाने और चाय पिलाने के साथ-साथ वक्तव्य देने के लिए कहा है, विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार बोले कि अफसर ही नहीं सुनते तो क्या करें? मंत्री भार्गव ने कहा कि एक साल के लक्ष्य को चारों विभागों, पंचायत, ग्रामीण विकास, सामाजिक न्याय व सहकारिता ने लगभग पूरा अचीव किया है।