भोपाल. बदलते वक्त और तकनीकी के इस युग में चीजें छोटी व स्मार्ट होती जा रही हैं। चाहे
मोबाइल फोन हो या आम, अमरूद जैसे फलदार पौधे। दरअसल, बागबानी से जुड़े लोगों और गार्डनिंग का शौक रखने वालों के बीच इन दिनों ग्राफ्ट किए फलदार पौधे लगाना ट्रेंड बन गया है। वे शो पीस की तरह घरों में रखने वाले पौधों के साथ ही अब ग्राफ्टेड फलदार पौधे लगाने को प्राथमिकता दे रहे हैं।
ग्राफ्टेड वेरायटी के पौधों की खासियत यह होती है कि ये कम जगह और समय में ही फल देने लगते हैं। तीन फीट के आम के पौधे में 20 से ज्यादा फल लग जाते हैं।
स्वप्निल नर्सरी की संचालक व बागवानी विशेषज्ञ रेनू बरनवाल कहती हैं कि अब लगभग सभी फलों के ग्राफ्ट वैरायटी के पौधे भी उपलब्ध होते हैं। ये इतनी कम जगह में लग जाते हैं कि उन्हें आप अपने घर के बगीचे और बालकनी में रखे गमले में भी लगता सकते हैं।