पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Youth Festival Traditionally Decorated And Color

पारंपरिक रूप और रंग से सजा युवा उत्सव, एक्सप्रेशंस से सबको किया इम्प्रेस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल. आनंद विहार कॉलेज फॉर विमंस में यूथ फेस्टिवल के पहले दिन स्टूडेंट्स ने सोलो और ग्रुप डांस में अपना टैलेंट दिखाया। ग्रुप डांस में साउथ इंडियन सॉन्ग्स पर स्टूडेंट्स नंदिनी और वैशाली ने धमाकेदार परफॉर्मेंस दी। इसके बाद स्टूडेंट्स ने सोलो डांस परफॉर्म किया। उनकी रेट्रो सॉन्ग्स पर ट्रेडिशनल डांस की परफॉर्मेंस में कालबेलिया और गुजरात के गरबे की झलक देखने को मिली।
ईवेंट में स्टूडेंट्स ने कोलाज और कार्टून मेकिंग से सेव एन्वॉयरनमेंट का मैसेज दिया। इस दौरान स्टूडेंट्स ने कार्टून मेकिंग से बताया कि कैसे हमारी छोटी-छोटी आदतों से पर्यावरण को कितना नुकसान होता है।
राजस्थान और गुजरात के लोकनृत्यों की झलक
गवर्नमेंट गीतांजलि गर्ल्स कॉलेज में भी युवा उत्सव का रंग देखने को मिला। स्टूडेंट्स की प्रतिभा को मंच देने के उद्‌देश्य से आयोजित किए जाने वाले इस उत्सव में कॉलेज स्टूडेंट्स ने पारंपरिक नृत्य की ऐसी प्रस्तुति दी, जिसे देखकर साथी स्टूडेंट्स भी खुद को डांस करने से नहीं रोक पाए। गीतांजलि कॉलेज में स्टूडेंट्स की ट्रेडिशनल ड्रेस आकर्षण का केंद्र रही।
इसमें उन्होंने राजस्थानी और गुजरात के लोकनृत्यों की शानदार प्रस्तुति दी। इसके बाद वाद-विवाद, प्रश्न मंच जैसी प्रतियोगिताओं में अपना टैलेंट दिखाया। इसी तरह गवर्नमेंट मोतीलाल साइंस कॉलेज में भी तीन दिवसीय युवा उत्सव का आगाज हुआ।
'स्वाभिमान' टाइटल से आयोजित इस समारोह में कई एक्टिविटीज हुईं। वहीं, गवर्नमेंट साइंस एंड कॉमर्स कॉलेज, बेनजीर में भी विविध विधाओं में सुगम संगीत एकल में समीर खान फर्स्ट और शुभम चौहान विनर रहे।
डिफरेंट एक्टिविटीज में दी बेस्ट परफॉर्मेंस
श्री सत्य सांई वुमन कॉलेज में मंगलवार से तीन दिवसीय युवा उत्सव की शुरुआत हुई। उत्सव के पहले दिन स्टूडेंट्स ने रंगोली, पेंटिंग, कोलाज, पोस्टर, सोलो और ग्रुप डांस कॉम्पिटीशन में पार्टिसिपेट किया। कार्यक्रम का मार्गदर्शन स्कूल की प्रिंसिपल सुधा पाठक ने और को-ऑर्डिनेशन कार्यक्रम का संचालन नीना चटर्जी ने किया। साथ ही सुनीता यादव, शिखा मंडलोई, अपर्णा सिंहल आदि ने सहयोग दिया।
आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें......