पटवारी की बेटी तीन दिन से गायब
पटवारी की बेटी तीन दिन से गायब
छतरपुर| बिजावर थाना क्षेत्र के बेरखेरी गांव निवासी एक पटवारी की बालिग युवती तीन दिन से गायब है। युवती के गायब होने की शिकायत परिजनों ने बिजावर थाने मे दर्ज कराई है। बिजावर पुलिस ने बताया कि 11 फरवरी को दिन के समय पटवारी नोनेलाल अदिवासी की 19 वर्ष की पुत्री रचना आदिवासी घर से लापता है। युवती जिस समय लापता हुई। उस समय मां खेत पर गई थी और पिता ड्यूटी पर गया हुआ था। जब युवती की मां घर पर पहुंची तो युवती घर से गायब थी। परिजन युवती को तीन दिन तक रिस्तेदारों के यहां तलास करते रहे पर युवती नहीं मिली। रविवार को परिजनों ने युवती के तीन दिन से लापता होने की शिकायत थाने मे दर्ज कराई है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर गुमसुदगी की शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।