बुंदेली उत्सव को लेकर बैठक में हुई चर्चा
बुंदेली उत्सव को लेकर बैठक में हुई चर्चा
छतरपुर| शहर के जटाशंकर पैलेस में रविवार को बुंदेली उत्सव को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान बैठक में उपस्थित अतिथियों ने बुंदेली उत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए महत्वपूर्ण चर्चा की। बुंदेली विकास संस्थान के सदस्यों ने बताया कि लगातार ही 19 वर्षो से हम लोग इस बुंदेली उत्सव का अायोजन कर रहे है, जिसमें सभी का सहयोग प्रदान हो रहा है। इस वर्ष 20 वां बुंदेली उत्सव का आयोजन किया जाएगा। 17 फरवरी से होने वाले इस आयोजन में प्रथम दिन रंगोली, लोक चित्रकारी प्रस्तुति, बुंदेली आधारित वद्याें की प्रस्तुति, दंगल, कबड्डी, बॉलीवाल, चौपड़ सहित गिल्ली डंडा का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 22 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा।