पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आश्रम के बच्चों को संगीत, नृत्य और पेंटिंग सिखाएंगी महिलाएं

आश्रम के बच्चों को संगीत, नृत्य और पेंटिंग सिखाएंगी महिलाएं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सत्यशोधन आश्रम में ट्यूशन के साथ कला सिखाने का लिया फैसला

भास्कर संवाददाता| छतरपुर

गांधी आश्रम में चल रहे सत्य सोधन के अनाथ बच्चों की मदद के लिए अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन की सदस्य महिलाएं आगे आई हैं। इन महिलाएं आश्रम के बच्चों को कठिन बिषय का ट्यूशन पढ़ा कर उनकी मदद करेंगी। इसके साथ ही जिन बच्चों की रुचि अन्य एक्टिविटी में है। उन बच्चों को भी ट्यूशन देने का कार्य करेंगी।

अखिल भार्तीय वैश्य महासम्मेलन की महिला कार्यकारिणी की सदस्यों ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम आश्रम के बच्चों की मदद को लेकर चर्चा की गई। इसके बाद बच्चों की मदद करने का फैसला लिया गया। महिला महासम्मेलन की मीडिया प्रभारी अनुपमा चौरिसिया ने बताया कि यह कार्यक्रम अग्रवाल समाज की अध्यक्ष सरिता अग्रमाल ने रखा था। इस कार्यक्रम का शुभारंभ अखिल भारतीय वैस्य महासम्मेलन के संभाग प्रभारी गोविंद असाटी अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में अग्रवाल समाज, चौरसिया समाज, साहू समाज, जैन समाज, रावत समाज की महिलाओं ने आश्रम के बच्चों को निशुल्क ट्यूशन पढ़ाने वाली महिलाओं की सहमती के बाद नाम लिखे। आश्रम के बच्चों ने कठिन विषय के अलावा संगीत, नृत्य, पेंटिंग, क्ले मॉडलिंग में भी रुचि होने की बात कही। महिलाओं ने बच्चों को इन कलात्मक बिषयों को पढ़ाने का भी निर्णय लिया। इस मौके पर अग्रमाल समाज की जिला अध्यक्ष सुनीता अग्रमाल, जैन समाज की अध्यक्ष उपमा जैन, असाटी समाज की जिला अध्यक्ष कल्पना असाटी, चौरसिया समाज की जिला अध्यक्ष गायत्री चौरसिया, साहू समाज की जिला अध्यक्ष उर्मिला साहू, रावत समाज की जिला अध्यक्ष सावित्री रावत और अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन की जिला प्रभारी सरिता अग्रमाल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और आश्रम के बच्चे मौजूद रहे।

अखिल भारतीय वैश्य समाज की महिलाओ ने सत्यशोधन आश्रम के बच्चों को कठिन विषयों और कलात्मक विषयों का अध्ययन कराने का फैसला लिया।

खबरें और भी हैं...