पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुलिस को मिली 10 बाइकें, अपराधों पर अंकुश लगाने में मिलेगी मदद

पुलिस को मिली 10 बाइकें, अपराधों पर अंकुश लगाने में मिलेगी मदद

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जरूतमंद थानों और चौकियों में भेजी जाएंगी बाइकें
शासन द्वारा छतरपुर जिले की पुलिस को 10 बाइकें दी गई है, जो जरूरत के अनुसार विभिन्न थाना-चौकियों में भेजी जाएंगी। इन गाड़ियों के आ जाने से पुलिस महकमें को अपराधों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। वहीं जिले में स्टाफ काफी ज्यादा है और वाहनों की कमी लगातार ही बनी रहती थी। इसको देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने शासन से वाहनों की मांग की थी, जिसके बाद शासन द्वारा 10 बाइकें भेजी गई है, जो अभी छतरपुर के रक्षित निरीक्षक केंद्र में रखी हुई है।

थाने को 10 नई बाइके मिल गई है। इससे अब शहर में पुलिस गश्त व्यवस्था में और मजबूती मिलेगी। पुलिस थाने में पदस्थ प्रभारियों ने बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस गश्त को ओर मजबूत करने के लिए थाने की वाहन सुविधाएं बढ़ाने की मांग की थी। इसके बाद जिले को 10 बाइके प्राप्त हुई है। अब अपराधों को रोकने के लिए घटना स्थल पर तुरंत पहुंचने के लिए वाहन उपयोगी साबित होगे। बाइक आने के बाद सभी थाना प्रभारी वाहनों की कमियां बताते हुए बाइकों की मांग कर रहे हैं। पहले से होने के बाद भी वहीं थाना प्रभारी वाहन को ठीक नहीं बता रहे है, लेकिन एसपी ललित शाक्यवार ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं। वाहन उन्हीं थाना प्रभारियों को प्रदान किया जाएगा, जहां पर हकीकत में जरूरत है और जहां अपराध ज्यादा हो रहे।

52 बाइकें हैं पहले से
आरआई दिनेश बेन ने बताया कि जिला पुलिस के पास पहले से 52 बाइकें है, लेकिन स्टाफ की अधिकता और लगतार बढ़ रहे अपराधों को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक से वाहनों की संख्या बढ़ाने की मांग की थी। इसके बाद 10 बाइकें आई हैं। अभी फिलहाल बाइकों को आरआई केंद्र पर रखा गया है। बाइकों का लेखा-जोखा तैयार किए जाएंगे और रिकार्ड मेंटेन कर वाहनों का रजिस्ट्रेशन आएगा। वाहन थानों सहित चौकियों में भेजे जाएंगे।

खबरें और भी हैं...