नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया ग्रामीण मंडलों का दौरा
भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह गुड्डू ने रविवार को ग्रामीण मंडलों का दौरा किया। इस दौरान उन्होनें मंडलों में पहुंचकर कार्यकर्ताओं से भेंट कर चर्चा की। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे संगठन का इतिहास त्याग व तपस्या का रहा है।
उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने हमें जो दीन दुखियों की सेवा का मार्ग दिखाया हमारा संगठन और हम उसी दिशा में निरंतर काम कर रहे है। हमारे संगठन ने केवल चुनाव ही नहीं जीते बल्कि अपनी नियत और नीति के कारण लोगों के दिलों को जीता है उसी का परिणाम है कि हम प्रदेश में लगातार सरकार बना रहे है और केंद्र में भी हमारी प्रचंड बहुमत की सरकार बनी। हम सभी लोग मिलकर समाज के अंतिम व्यक्ति को आगे लाकर विकास की मुख्य धारा में जोड़ने के लिए काम कर रहे है। मीडिया प्रभारी 18 फरवरी को सीहोर जिले के शेरपुर में किसान महासम्मेलन का अायोजन किया जा रहा है, जिसमें संगठन ने किसानों से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।