पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लोगों ने शुरू किया हेलमेट का उपयोग

लोगों ने शुरू किया हेलमेट का उपयोग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लूट के आरोपियों को पकड़ने की वाहन चैकिंग, 100 पर कार्रवाई
बिना हेलमेट के बाइक चलाते 300 पकड़े
बगैर हेलमेट के वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस की लगातार सख्ती के कारण क्षेत्रवासी हेलमेट का उपयोग करने लगे है। प्रतिदिन नगर एवं नगर की सीमा पर पुलिस लगातार दोपहिया वाहनों के चालान कर रही है। इससे दोपहिया चालक अब हेलमेट पहनकर वाहन चलाने लगे हैं। हेलमेट धारक चालकों को ही पैट्रोल पंप पर पैट्रोल मिल रहा है जिस कारण चालक लाख कोशिश करने के बाद भी हेलमेट पहनने को मजबूर हो गए हैं।

उपथाना प्रभारी शैलेंद्र यादव और बमनौरा थाना प्रभारी प्रदीप सर्राफ ने दो दिनों में 250 से अधिक चालान किए हैं। बमनौरा थाने में तीन दिनों में 25 हजार रुपए से ज्यादा राशि पुलिस ने वसूली। 100 से अधिक चालान किए गए हैं। उपथाना घुवारा में चालान किए गए है। बमनौरा थाना प्रभारी का कहना है कि वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करते हैं। पर जब एक बार चालक का चालान हो जाता है, तब चालक हमेशा हेलमेट का उपयोग करने लगता है।

वहीं पुलिस थाना भगवां में भी पुलिस ने तीन दिन में 110 से अधिक चालान किए हैं। इससे पुलिस ने 27 हजार 5 सौ रुपए से अधिक की राशि वसूल की है। थाना प्रभारी आनंद सिंह परिहार ने बताया कि स्थान बदल कर चैकिग कर रहे हैं साथ ही चालकों को हेलमेट के लिए प्रेरित कर रहे हैं। पैट्रोल पंप चालकों को भी सूचित कर दिया है कि बगैर हेलमेट लगाए दो पहिया वाहन चालकों को पेट्रोल न दें।

दो पहिया वाहन चैकिंग कर बिना हेलमेट लगाए वाहन चालकों का चालान करते ट्रैफिक पुलिस।

दो पहिया वाहन चैकिंग किए जाने के कारण लोग हेलमेट पहनने लगे हैं।

खबरें और भी हैं...