स्मार्ट सिटी पर सुझाव के लिए डीडी तिवारी को पहला पुरस्कार
भारत सरकार के शहरी विकास मंत्रालय ने सभी राज्यों को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए चयनित शहरों को माई गर्वमेंट डाट इन के माध्यम से जनता से 100 शहरों के लिए सुझाव मांगे थे। सभी नगरीय निकायों ने सुझाव मांगे थे। मध्यप्रदेश के जबलपुर नगर निमग ने स्मार्ट सिटी के लिए निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से 1000 शब्दों में सुझाव मांगे थे। इसी के तहत छतरपुर से पूर्व मुख्य नगर पालिका अधिकारी डीडी तिवारी ने जबलपुर कैसे बनें स्मार्ट सिटी विषय पर ऑनलाइन सुझाव भेजे थे। इसमें प्रथम पुरस्कार छतरपुर से श्री तिवारी को प्राप्त हुआ है। उन्हें नगद राशि शील्ड और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया है।