आरटीई के तहत प्रवेश प्रक्रिया शुरू
आरटीई के तहत प्रवेश प्रक्रिया शुरू
छतरपुर|महर्षि स्कूल देरी रोड ने नवीन सत्र 2016-17 के लिए आरटीई के तहत प्रवेश प्रक्रिया 10 फरवरी से शुरू है। स्कूल प्राचार्य सीके शर्मा ने बताया कि यह सभी प्रक्रिया शासन द्वारा निर्धारित मापदंडों के आधार पर होगी। इच्छुक अभिवावक उक्त मापदंडों के अनुसार अपने आवेदन सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक स्कूल कार्यालय में जमा करा सकते हैं। इसमें प्रवेश पाने वाले छात्रों का चयन ड्रा के माध्यम से किया जाएगा।
हजरत जलाल शाह बाबा का उर्स मुबारक मनाया
छतरपुर| हजरत जलाल शाह बाबा का 34 वां उर्स मनाया गया। इसके बाद दोपहर 2 बजे ताज कालौनी स्थित बाबा की गद्दी से चादर शरीफ उठाई गई। गाजे-बाजे के साथ शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए न्यू कालौनी स्थित बाबा की दरगाह पर पहुंची। बाबा की दरगाह में सुबह से लोग मत्था टेकते रहे। दरगाह पहुंचने के बाद लाेगों ने एक साथ मिलकार मिलकर बाबा को चादर चढ़ाई। इसके बाद सभी लोगो ने बाबा की दरगाह पर मिन्नते मांगी। रात में कब्बालियों का मुकाबला हुआ।