गणित व हिंदी विषय में व्याख्यान श्रंखला हुई
निवाड़ी| मंगलवार को नगर के शासकीय कॉलेज में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें व्याख्यान माला के अंतर्गत गणित विषय में अवकल समीकरण, समूह सिद्धांत हिंदी विषय में प्रमुख संचार माध्यम हिंदी उपन्यास, कहानी का उदभव विकास व प्रवृत्तियां शीर्षकों पर व्याख्यान दिए। कार्यक्रम में शासकीय कन्या कॉलेज छतरपुर के प्राध्यापक पीके दीक्षित द्वारा दिए गए और हिंदी विषय में डॉ प्रमोद पाठक प्राध्यापक द्वारा विषय पर बीएससी व बीए के विद्यार्थियों को व्याख्यान दिया। इस दौरान प्राचार्य डॉ राममोहन दुबे ने विद्यार्थियों के लिए आयोजित इस श्रृखंला को पूर्णतः उपयोगी बताया। गणित विषय में डॉ वीके गुप्ता व हिंदी विषय में डाॅ वीपी गौड़ ने व्याख्यान माला का संयोजन किया। अतिथि विद्वान गणित विषय में विकास विश्वकर्मा व हिंदी विषय में छाया, राहुल सहित अन्य उपस्थित थे।