पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महिला ने लगाया जमीन के लिए धमकाने का आरोप

महिला ने लगाया जमीन के लिए धमकाने का आरोप

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमीन के मामले में महिला ने अपने परिजनों के साथ एसपी को अावेदन दिया। एसपी को अावेदन में महिला ने उसकी जमीन हथियाने के लिए आधा दर्जन लोगों पर धमकाने का आरोप लगाया है। महिला ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

राजनगर ब्लॉक के तहत राजगढ़ गांव की महिला गुलाबरानी कुशवाहा पति रामगोपाल कुशवाहा ने बताया कि उसके ससुर नाथूराम कुशवाहा पिता छंगा कुशवाहा ने कुछ जमीन उसके नाम करा दी है। नामांतरण भी उसी के नाम पर है। महिला इस जमींन पर खेती करके अपना और अपने परिवार का भरण-पोषण कर रही है। लेकिन उसके ससुर नाथूराम कुशवाहा तनय छंगा कुशवाहा के नाम से कुछ कागज बनवाकर लोगों ने फिर से कागज तैयार कर फर्जी तरीके से विक्रय पत्र तैयार कर जमींन हड़पने की कोशिश की है। महिला ने बताया कि उसे और परिवार को धमकी दी जा रही है। धमकी देने वालों में हिम्मा पटेल, हरीशंकर कुशवाहा, गिल्ला अहिरवार, संजू कुशवाहा, नंदकिशोर कुशवाहा, भुम्मन कुशवाहा, हीरालाल साहू, हल्का पटवारी बच्चू कुशवाहा और उमाशंकर रैकवार शामिल हैं। उन्होंने एसपी से पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है।





छतरपुर। महिला ने परिजनो के साथ एसपी कार्यालय में जाकर दिया आवेदन।

खबरें और भी हैं...