कर्मचारियों ने शुरू की कलमबंद हड़ताल
भास्कर संवाददाता | बल्देवगढ़
संविदा मनरेगा अधिकारी कर्मचारियों और रोजगार सहायक संघ द्वारा प्रदेशाध्यक्ष के आव्हान पर जनपद के संविदा कर्मचारियों द्वारा जपं के सामने टेंट लगाकर अपनी कलमबंद हड़ताल शुरू की गई है। संविदा ग्राम रोजगार सहायक संघ के ब्लाक अध्यक्ष संदीप यादव ने कहा कि धरना प्रदर्शन नियमित करण को लेकर किया जा रहा है। साथ ही कार्य करने वाले नियमित कर्मचारियों को 119 प्रतिशत महंगाई भत्ता प्रदान किया जा रहा है। जबकि हम संविदा कर्मचारियों को 90 प्रतिशत महंगाई भत्तों दिया जा रहा है, तो नियमित और संविदा में 29 प्रतिशत का फर्क क्योंम है। हम सभी कर्मचारी नियमित कर्मचारी की तरह ही कार्य कर रहे हैं। जबकि मुख्य मंत्री द्वारा अनेकों बार कहा गया है कि हमारे लिए सभी कर्मचारी समान हैं। रोजगार सहायकों से 24 घंटे कार्य कराया जा रहा है। इस मौके पर संदीप यादव, अरविन्द्रो तिवारी, सत्येन्द्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, निधि सिंह बुन्देला, कमलेश यादव, पुरुषोत्तम लोधी, शिवदयाल अहिरवार, मुकेश मिश्रा, संजय बुन्देला आदि मौजूद थे।
कुएं में गिरने से किसान घायल
छतरपुर| बमीठा थाना क्षेत्र के तहत पीरा गांव निवासी एक किसान आपने खेत के कुआं में गिरकर घायल हो गया। सोमवार की रात लगभग 12 बजे मूरत सिंह यादव पिता किशोरी यादव उम्र 29 वर्ष निवासी पीरा खेत पर सिंचाई कर रहा था। कुआं में लगे पंप से पानी आना बंद हो गया। किसान पाइप से पानी खेत में क्यों नहीं आ रहा, देखने के लिए जैसे ही कुआं के पास पहुंचा उसका पैर फिसला और वह कुआं के अंदर गिर गया। सिंचाई करा रहे उनके परिजनों ने उसे बाहर निकाला।
कर इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। इस घटना से किसान को हाथ, पैर और कमर में चोट अाई है।