पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • श्रद्धालुओं को ला रही तेज रफ्तार पिकअप पलटने से दो लोगों की मौत, 16 घायल

श्रद्धालुओं को ला रही तेज रफ्तार पिकअप पलटने से दो लोगों की मौत, 16 घायल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घायल को अस्पताल में तड़पता छोड़ भागा टक्कर मारने वाला
थाना क्षेत्र गोयरा के ग्राम रामपुर के पास सोमवार की देर रात श्रद्धालुओं को चित्रकूट से लेकर आ रही एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

गंभीर घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार राजनगर थाना के ग्राम नहदौरा से पिकअप क्रमांक एमपी 16 जीए, 1045 पर सवार होकर कुछ लोग सोमवती अमावस्या को चित्रकूट गए थे। चित्रकूट से लौटते समय रात को करीब पौने 10 बजे रामपुर के पास तेज रफ्तार के कारण एक मोड़ पर पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। पिकअप पलटते ही सवारियों में चीख पुकार मच गई। हादसे की सूचना पर गोयरा पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरवई पहुंचाया गया। जहां गंभीर रूप से घायल नहदौरा निवासी उमाशंकर अवस्थी पिता देवीदीन अवस्थी उम्र 55 वर्ष और कालीचरण पिता बलदाऊ मिश्रा उम्र 70 वर्ष की इलाज के दौरान मौत हो गई। शेष घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

हादसे में यह हुए घायल

हादसे में पिकअप में सवार नहदौरा निवासी गोविंद अवस्थी पिता राजेंद्र अवस्थी 28 वर्ष , लालू सिंह पिता अर्जुन सिंह 28 वर्ष ,कमतू पिता कुटिया रैकवार 43 वर्ष , हाकिम यादव पिता जगत सिंह यादव 23 वर्ष, भगवानदास रैकवार पिता बन्दी रैकवार 25 वर्ष, शंकर सिंह पिता महेंद्र सिंह 25 वर्ष, घनश्याम रैकवार पिता कमतू रैकवार 42 वर्ष , प्रमोद अवस्थी पिता बालकिशुन अवस्थी 33 वर्ष , विनोद पटेल पिता बिंदादीन पटेल 35 वर्ष , दशरथ रैकवार पिता भरोसा रैकवार 70 वर्ष, उमराव सिंह पिता दुर्गा प्रसाद यादव 70 वर्ष, नीलेश सुल्लेरे पिता कौशल किशोर सुल्लेरे 28 वर्ष, राघवेंद्र सिंह पिता अर्जुन सिंह 35 वर्ष, समित गुप्ता पिता रमेश गुप्ता 18 वर्ष, रिंकू गुप्ता पिता रामस्वरूप गुप्ता 18 वर्ष, कालीचरण पटेल पिता बलदाऊ मिश्रा 70 वर्ष, उमाशंकर पिता देवीदीन अवस्थी 55 वर्ष और ग्राम राजापुर निवासी कामता पिता गड्डी आदिवासी 70 वर्ष घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरवई में लाया गया, जहां उमाशंकर अवस्थी और कालीचरण मिश्रा की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। कुछ गंभीर मरीजों को डा. राठौर ने प्राथकिम उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

वाहन मालिक ही चला रहा था गाड़ी
गोयरा थाना प्रभारी सुखराम यादव ने बताया कि वाहन नहदौरा के रज्जू गुप्ता का है। वहान मालिक ही गाड़ी को चला रहा था। हादसे के बाद पिकअप का मालिक हादसे के बाद से फरार है। पुलिस ने वाहन को जब्त करके प्रकरण दर्ज करके आरोपी के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है।

थाना पुलिस ने 26 जनवरी को एक सायकिल सवार को टक्कर मारने वाले बाइक चालक के खिलाफ 7 फरवरी को प्रकरण दर्ज किया है। ग्राम रजौरा निवासी रामबहोरी विश्वकर्मा ने बताया कि 26 जनवरी को वह सायकिल पर सवार होकर अपने घर जा रहा था, तभी चमारनपुरवा के पास कपड़ा व्यापारी बृजेश गुप्ता चंदला ने बाईक से टक्कर मार दी। बाईक सवार बृजेश गुप्ता उसे बोलेरों में बैठाकर छतरपुर ले गया और एक निजी अस्पताल में भर्ती कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि पैर में फ्रेक्चर है। इलाज कर खर्च 40-50 हजार आएगा। यह सुन आरोपी बृजेश गुप्ता पीड़ित रामबहोरी विश्वकर्मा को अस्पताल में ही छोड़ वहां से भाग खड़ा हुआ। पीड़ित रामबहोरी ने अस्पताल से छुट्टी होने के बाद रविवार 7 फरवरी को थाना सरवई शिकायत की। पुलिस ने बृजेश गुप्ता के खिलाफ 7 फरवरी को मोटर व्हीकल एक्ट के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी बृजेश गुप्ता की तलाश शुरू कर दी है।

अस्पताल में भर्ती घायल बुजुर्ग।

खबरें और भी हैं...