पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तेज रफ्तार पिकअप पलटने से दो लोगों की मौत, 16 घायल

तेज रफ्तार पिकअप पलटने से दो लोगों की मौत, 16 घायल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थाना क्षेत्र गोयरा के ग्राम रामपुर के पास सोमवार की देर रात श्रद्धालुओं को चित्रकूट से लेकर आ रही एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

गंभीर घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार राजनगर थाना के ग्राम नहदौरा से पिकअप क्रमांक एमपी 16 जीए, 1045 पर सवार होकर कुछ लोग सोमवती अमावस्या को चित्रकूट गए थे। चित्रकूट से लौटते समय रात को करीब पौने 10 बजे रामपुर के पास तेज रफ्तार के कारण एक मोड़ पर पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। पिकअप पलटते ही सवारियों में चीख पुकार मच गई। हादसे की सूचना पर गोयरा पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरवई पहुंचाया गया। जहां गंभीर रूप से घायल नहदौरा निवासी उमाशंकर अवस्थी पिता देवीदीन अवस्थी उम्र 55 वर्ष और कालीचरण पिता बलदाऊ मिश्रा उम्र 70 वर्ष की इलाज के दौरान मौत हो गई। शेष घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

बाइक से गिरकर दो घायल

छतरपुर ।
ओरछा थाना क्षेत्र की विश्वनाथ कॉलोनी के दो युवक सोमवार की देर रात बाइक से गिरकर घायल हो गए। बाइक सहित गिरने से दोनों घायलों को हाथ, कमर और चेहरे में चोटें आई हैं।

दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि सोमवार की देर रात विश्वनाथ कॉलोनी निवासी संतोष सोनी पिता नंदकिशोर सोनी उम्र 30 वर्ष और मिथुन द्विवेदी पिता रामश्वर द्विवेदी उम्र 30 वर्ष बाइक पर सवार हो कर सादी समारोह में सामिल हो कर अपने घार विश्वनाथ कॉलोनी की ओर आरहे थे। रास्ते में बस स्टेंड के पास बाइक का संतुलन बिगड़ जाने से दोनाें बाइक सवार गिरकर घायल हो गए। दोनाें घायलों को डायल 100 ने 108 वाहन की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया।

खबरें और भी हैं...