क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ आज, कई टीमों ने लिया भाग
छतरपुर| विधानसभा क्षेत्र छतरपुर की टीमों के लिए शनिवार को सुबह 9 बजे नौगांव रोड स्थित पेप्टेक टाउन में विधायक कप क्रिकेट ट्रॉफी का शुभारंभ किया जाएगा। क्षेत्र के छतरपुर विधायक ललिता यादव ने बताया कि इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार विशेष तौर पर उपस्थित रहकर खिलाडिय़ों की हौसला-आफजाई करेंगे। उन्होंने भाजपा के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, खिलाडिय़ों, खेल प्रेमियों और गणमान्य नागरिकों से इस अवसर पर उपस्थित रहने की अपील की है।