पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 351 पंडित करेंगे 13 लाख 20 हजार मंत्रों का जाप

351 पंडित करेंगे 13 लाख 20 हजार मंत्रों का जाप

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बगलामुखी महायज्ञ में ब्राह्मण समाज ने कराया भंडारा
नगर के देवश्री गौरीशंकर मंदिर परिसर स्थित मांं पीतांबरा पीठ में चल रहे सप्त कोटि सपाद मां बगलामुखी महायज्ञ के दूसरे दिन सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लाखों आहूतियां दीं। यहां पर एक दिन में 13 लाख 20 हजार बार मंत्रोच्चार किया जाएगा। जिसको लेकर तैयारियां चल रहीं हैं। शुक्रवार को परिसर में बनाई गईं 25 कुंडीय यज्ञ भूमि का पवित्रीकरण यज्ञाचार्यों द्वारा किया गया। महायज्ञ संपन्न कराने बनारस से पधारे पं. मथुरा प्रसाद शास्त्री यज्ञाचार्य सहित 21 प्रख्यात पंडितों की आहूतियों और मंत्रोच्चार के साथ मां बगुलामुखी महायज्ञ में मुख्य यजमान मानवेंद्र सिंह हजारी सहित 74 जोड़ों ने यज्ञ में अग्नि प्रज्वलित कर महायज्ञीय आहुतियों का दौर प्रारंभ किया। श्री शास्त्री ने बताया कि दस दिवसों तक महायज्ञ में सवा करोड़ आहुतियां होगीं, जिसमंे एक दिन में सवा बारह लाख आहुतियां दी जाएंगी और दस दिनों में सात लाख आहुतियां स्थानीय एवं इष्ट देवी देवताओं को दी जाएंगी।

351 पंडितों का हुआ आगमन: सवा करोड़ मां बगलामुखी मंत्र के जाप के लिए देशभर से प्रख्यात पंडितों का नगर आगमन हुआ है। जिसमें सागर, छतरपुर, पन्ना, बनारस, हरिद्वार, उज्जैन से लगभग 351 पंडित जाप में जुटे हुए हैं। इस बीच समूचा परिसर मंत्रों से गूंज उठा। पं. दीपेश तिवारी ने बताया कि मंत्रोपचार में सभी पंडितों के द्वारा एक दिन में तेरह लाख बीस हजार बार मंत्रोच्चार संपन्न कराया जाएगा।

हटा। देवश्री गौरीशंकर मंदिर परिसर में स्थित महायज्ञ के लिए बनाई गई विशाल यज्ञशाला।

खबरें और भी हैं...