पड़वा ने जीता टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच
ग्राम देरी के पुलिस थाना खेल मैदान पर प्रथम बॉलीवाल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष पर्वतलाल अहिरवार ने की। मुख्य अतिथि राहुल सिंह लोधी एवं विशिष्ट अतिथि गुलाब रानी, महीपाल सिंह, सुरेंद्र यादव, पुष्पेंद्र सिंह सहित कई राजनेता शामिल हुए। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच छतरपुर और पड़वा टीम के बीच हुआ। जिसमें पड़वा की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर जीत दर्ज की। 13 फरवरी को विधायक चंदारानी गौर एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह टूर्नामेंट में शामिल होंगे। इस मौके पर कई खेलप्रेमी मौजूद थे।