बाइक सहित गिरने से युवक घायल
बाइक सहित गिरने से युवक घायल
छतरपुर| लवकुशनगर थाना क्षेत्र में महराजपुर रोड़ पर दौनी निवसी एक युवक गिरकर घायल हो गया। बाइक सहित गिरन से युवक को चेहरे मे गंभीर चोट आई है। युवक को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। शुक्रवार की सुबह बृजभूषण साहू पिता बैनी साहू उम्र 40 वर्ष निवासी दौनी कसी काम से लवकुशनगर से महराजपुर की ओर आ रहा था। रास्ते में एक वाहन की क्रोसिंग से बाइक का संतुलन बिगड़ गया, और वह गिरकर घायल हो गया। गिरने से युवक को चेहरे में गंभीर चोट आई है। युवक को इलाज के लिए 108 वाहन की सहायता से जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।
शराब पीकर बाइक से युवक गिरा
छतरपुर| ओरछा रोड़ थाना के विश्वनाथ कॉलोनी निवासी एक युवक शराब के नशे में बाइक चलाते समय गिरकर घायल हो गया। घायल को हाथ, पैर और कमर मे चोट आई है। घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार की सुबह बृजेंद्र सिंह पिता जगदीश सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी विश्वनाथ कॉलोनी शराब के नशे मे बाइक चलारहा था। युवक बस स्टेंड के पास बाइक से गिरकर घायल हो गया। घायल को राहगीरों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
रात के समय मारपीट कर किया घायल
छतरपुर| ओरछा रोड़ थाना के तहत छपरा पुरवा निवासी एक व्यक्ति को कुछ लोगों ने रात के अधेरे मे मारपीट कर घायल कर दिया। घायल को पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला कायम कर जांच शुरू कर दी है। अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि बुधवार की रात छपरा पुरवा निवासी किशन कुशवाहा पिता हलके कुशवाहा उम्र 45 वर्ष अपने खेत से रात के समय घर की ओर आरहा था। रास्तेे में दो अज्ञात लोगाें ने मरपीट कर घायल कर दिया। मारपीट से घायल व्यक्ति को अधिक चोट आने के कारण जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल
छतरपुर| सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सटई राड़ निवासी एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। टक्कर मारने के बाद वाहन तेज रफ्तार से मौके से भाग गया। सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि बुधवार की रात बाबू रजक पिता गनेश रजक उम्र 20 वर्ष निवासी सटई रोड़ अपने घर की ओर आरहा था। रास्ते में एक चार पहिया वाहन ने अक्कर मारकर घायल कर दिया। टक्कर मारने के बाद वाहन मौके से भाग गया। घायल युवक को राहगीरों ने इलाज के लिए 108 वाहन की सहायता से जिला अस्पताल पहंुचाया। युवक का इलाज जिाल अस्पताल में किया जा रहा है।
आग से जल कर बच्ची घायल
छतरपुर| महराजपुर थाना क्षेत्र के ढ़िगपुरा निवासी एक 10 वर्ष की बच्ची आग से जल कर घायल हो गई। घायल बच्ची को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि गुरुवार की सुबह रोशनी अनुगारी पिता रामसेवक अनुरागी उम्र 10 वर्ष अपने घर पर रसोई में कुछ काम कर रही थी। इसी दौरान बच्ची आग से जल गई। आग से जलने से घायल बच्ची को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
बाइक की टक्कर से वृद्ध महिला घायल
छतरपुर| सिविल लाइन थाना क्षेत्र के छत्रसाल नगर कॉलोनी निवासी एक वृद्ध महिला को एक अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मारकर घायल कर दया। अज्ञात बाइक की टक्कर से घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुरुवार की दोपहर छत्रसाल नगर निवासी भुनियां वाई रैकवार पति कशिया रैकवार पैदल अपने घर की ओर जारही थी। रास्ते में एक अज्ञात बाइक सवार ने वृद्ध महिला को टक्कर मारकर घायल कर दिया। वृद्ध को घायल करने के बाद बाइक सवार मौके से भाग गया। घायल वृद्ध महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।