गुजरात भूमि घोटाले को लेकर अाप ने किया प्रदर्शन
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताअों ने घोटाले को लेकर की जमकर नारेबाजी
भास्कर संवाददाता।|छतरपुर
शहर के छत्रसाल चौराहा पर शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुजरात भूमि घोटाले को लेकर प्रदर्शन किया। इसमें कार्यकर्ताओं ने शहर के मुख्य मार्गो से रैली निकालते हुए जमकर नारेबाजी की। आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक अमित भटनागर ने बताया कि गुजरात के इस घोटाले को लोकतंत्र को शर्मसार कर देने वाला मामला करार दिया। उन्होंने बताया कि उक्त 250 एकड़ सार्वजनिक भूमि का आवंटन मात्र 2 करोड़ रुपए में गुजरात सरकार के राजस्व विभाग द्वारा वर्ष 2010-2011 में रिसोर्ट बनाने के लिए किया गया था। आम आदमी पार्टी की मांग है कि आनंदी बेन पटेल तुरंत स्तीफा दें और पूरे मामले की जांच कराई जाए। इस दौरान आप यूथ विंग संयोजक सत्यप्रकाश त्रिपाठी, आशाराम त्रिवेदी, सीईएसएस जिला संयोजक नरेश शर्मा, जिला सचिव अरुण तिवारी, शिवविजय सिंह, मून मणिकराज, राघवेंद्र बुंदेला, अनिकेत, विनोद राय, जुगल सोनी, राघवेंद्र कुशवाहा, नवाव खान, बसंत नामदेव, प्रवीण प्रजापति, वीरेंद्र अग्रवाल, हरिचरण सेन सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
छतरपुर। आप कार्यकर्ताओं ने छत्रसाल चौराहे पर किया प्रदर्शन।