स्वसहायता समूहों को बांटे चेक
नगर पालिका शासन द्वारा स्वसहायता समूहो को चैको का वितरण किया गया। नगर पालिका ने दिए गए चैक के पैसों के द्वारा समूहाें की महिलाएं अपने स्व रोजगार को स्थापित कर सकती है। स्वरोजगार स्थापित कर बेरोजगारों को काम भी दे सकती है।
शुक्रवार नपा अध्यक्ष अर्चना गुड्डू सिंह और सीएओं कामता प्रसाद गुप्ता ने शहर में संचालित 16 स्व सहायता समूहों को 10-10 हजार रुपए के चेक वितरित किए। नगर पालिका के हॉल में आयोजित कार्यक्रम में सभी स्व सहायतों के समूहों के अध्यक्ष, सचिव और सदस्य मौजूद रहे। नपा अध्यक्ष ने सभी स्व सहायता के समहों अध्यक्ष, सदस्यों को सलाह भी दी गई की सभी समूह वाले इस राशि के माध्यम से रोजगार खाेलकर आगे बढ सकते है। इस राशि का सही तरीके से उपयोग करे। इस कार्यक्रम में नगरपालिका के परियोजना अधिकारी संजेश नायक, समूह संगठक आरती, दिनेश तिवारी और अनिल सहित स्वसहायता समूहों के अध्यक्ष, सचिव और सदस्य मौजूद रहे।
छतरपुर। नपा द्वारा स्वसहायता समूहों को वितरित किए गए चेक।