अब हर मंडल में आयोजित की जाएंगी भाजपा की बैठकें
भाजपा जिलाध्यक्ष का दो दिवसीय दौरा रविवार से
भास्कर संवददाता। छतरपुर
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष 14 से 15 फरवरी तक जिले के सभी मंडलों का दौरा कर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठकें लेंगे। दौरे के पहिले दिन रविवार को छतरपुर ग्रामीण, राजनगर, महाराजपुर और दूसरे दिन सोमवार को बारीगढ़, सरवई और चंदला के कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप खरे मंटू ने बताया कि आगामी 18 फरवरी को सीहोर जिले के शेेरपुर गांव में किसान महासम्मेलन में जिले की सहभागिता और अधिक से अधिक संख्या में जिले के किसानों को लेे जाने के लिए मंडलों में जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह गुड्डू द्वारा बैठकें कर मार्गदर्शन देंगे। जिला अध्यक्ष श्री सिंह 14 फरवरी रविवार सुबह 10 बजे गोपालपुरा और थरा के तिराहे रामनगर कांटी, गंगायच, तिलौहां, परा, विक्रमपुर, चौवर, पाय में संगठन के कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। राजनगर में आयोजित मंडल पदाधिकारियों की बैठक में हिस्सा लेकर वे खजवा, नांद, डहर्रा, मनिया, देवकुलिया के कार्यकर्ताओं से भेंट कर महाराजपुर मंडल पहुंचेंगे। महाराजपुर मंडल की बैठक में मार्गदर्शन देकर वे गौरारी, गढी़मलहरा, निवारी, हमा के कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दूसरे दिन सोमवार को श्री सिंह ज्योराहा, धवारी, किवलाहा, रामपुर, बलरामपुर, सिचहरी, गौरिहार, चुरवारी, कीरतपुरा, सरवई, महोईघाट, सिंहपुर, वंशिया तिराहा चंदला छटीवम्हौरी, सराई, वछौन के कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। इस दौरान वे सभी मंडल केंद्रो पर आयोजित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठकों को भी संबोधित करेंगे।