साहब! 100 डायल की पुलिस ले गई एक पाव चांदी और 15 हजार रुपए
ग्वालाभाट गांव से आए पति-प|ी ने आवेदन देकर लगाया आरोप
भास्कर संवाददाता| छतरपुर
चंदला थाना क्षेत्र के ग्वालाभाट गांव निवासी दंपती ने शुक्रवार को एसपी ऑफिस एक शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें पुलिस और परिवार के लोगों के विरुद्ध घर में घुसकर चांदी और रुपए ले जाने का आरोप लगाया है। ग्वालाभाट गांव निवासी लक्ष्मीदीन अनुरागी और प|ी चंद्रकली अनुरागी ने ज्ञापन के माध्यम से एसपी को बताया कि गुरुवार को उनके बड़े भाई रामकिशुन अनुरागी व शिवप्रसाद अनुरागी से विवाद हो गया था। इसमें उनके बड़े भाईयों द्वारा 100 डायल पर फोन लगाकर घर में अवैध हथियार रखे होने की झूठी सूचना पुलिस को दी गई थी।
इसके बाद 100 डायल में दो पुलिसबाले आए, जिन्होनें फरियादी और उनकी प|ी को घर से बाहर निकाल दिया और बड़े भाईयों को लेकर पुलिस बाले घर के अंदर चले गए। इसके बाद जब पुलिस बाले व बड़े भाई घर के बाहर निकले। तब फरियादी ने घर के अंदर जाकर, तो घर के अंदर संदूक का ताला टूटा हुआ पड़ा था। इसके अलावा अंदर सामग्री इधर-उधर पड़ी हुई थी। बाद में देखा तो संदूक के अंदर रखी एक पाव चांदी और 15 हजार रुपए नगद गायब हो गए। इसके अलावा पुलिसबाले घर के बाहर निकले, तो बड़े भाई व उनकी प|ी से कह गए कि यदि अब आवेदक कुछ कहे, तो जान से मार देना वाकी सब हम देख लेगे। इसमें 100 डायल की पुलिस ने न कोई पंचनामा बनाया और न ही घर के अंदर प्रवेश करते समय गवाह बनाया। फरियादी ने एसपी से सामग्री वापस दिलाने और बड़े भाई व पुलिसबालों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं इस संबंध में चंदला थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिसकर्मी ऐसा नहीं कर सकते, फिर भी मामले को दिखवाया जाएगा।