पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मुआवजा के लिए किसान ने कलेक्टर से की शिकायत

मुआवजा के लिए किसान ने कलेक्टर से की शिकायत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सटई गांव के किसानों ने शुक्रवार को मुआवजा राशि में की गड़बड़ी को लेकर कलेक्टर से एक शिकायत की। शिकायत में किसान प्रेमनारायण पाठक ने कलेक्टर मसूद अख्तर को बताया कि हम पांच लोगों का खेती में हिस्सेदार खाता है, लेकिन पटवारी द्वारा सांठगांठ करके एक ही किसान को मुआवजे की संपूर्ण राशि दे दी गई। जबकि खेती करने के दौरान लागत सभी पांचों किसानों ने लगाई थी।

किसान ने कहा कि सूखा राहत की राशि 27 हजार रुपए पटवारी द्वारा प्रमोद पाठक के खाते में डाल दी गई है। इसमें किसान को राशि मिलने के बाद किसान अब कह रहा है कि इस राशि पर किसी का हक नहीं बनता है चाहे जहां भी शिकायत करो। इसके पूर्व भी अोला राहत राशि करीब 23 हजार रुपए इन्ही के नाम से पटवारी द्वारा जारी की गई थी। इसके बाद पटवारी को लिखित रुप में जानकारी दी गई कि हिस्सेदारी में खेती कर रहे है सभी को मुआवजा के हक दिया जाए, लेकिन पटवारी द्वारा मनमाने तरीके से उसी किसान के खाते में राशि भेजी जाती है।

खबरें और भी हैं...