बाइक की टक्कर से वृद्ध महिला घायल
बाइक की टक्कर से वृद्ध महिला घायल
छतरपुर| सिविल लाइन थाना क्षेत्र के छत्रसाल नगर कॉलोनी निवासी एक वृद्ध महिला को एक अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मारकर घायल कर दया। अज्ञात बाइक की टक्कर से घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुरुवार की दोपहर छत्रसाल नगर निवासी भुनियां वाई रैकवार पति कशिया रैकवार पैदल अपने घर की ओर जारही थी। रास्ते में एक अज्ञात बाइक सवार ने वृद्ध महिला को टक्कर मारकर घायल कर दिया। वृद्ध को घायल करने के बाद बाइक सवार मौके से भाग गया। घायल वृद्ध महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।