पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गर्रोली गांव में फिर से हुई चोरी

गर्रोली गांव में फिर से हुई चोरी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नौगांव| थाना क्षेत्र के गर्रौली चौकी में एक अजीबो गरीब चोरी की वारदात हो गई। क्षेत्र मे सूखे की मार इतनी ज्यादा है की अब चोर पूंजीपति और बड़े घर छोड़ कर मजदूरों के घरों को अपना निशाना बना रहे है। अज्ञात चोरों ने मंगलवार की रात बीच गांव में रहने वाले मजदूर हमीद शाह के घर के दरवाजे तोड़कर चोरी कर ली। सुबह मामले की जानकारी लगने पर आसपास के ग्रामीण और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पर मजदूर बाहर होने के कारण अभी चोरी गए सामान का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने फोन द्वारा मजदूर हमीद शाह को फोन पर चोरी होने की सूचना दे दी है। पीड़ित हमीद के आने के बाद ही चोरी गए माल की कीमत का अंदाजा लगाया जा सकता है। पुलिस भी पीड़ित हमीद शाह के लौटने का इन्तजार कर रही है।

वाहन की टक्कर से युवक घायल: छतरपुर| सिविल लाइन थाना क्षेत्र की निजामी कॉलोनी निवासी एक युवक को मंगलवार की देर रात एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार कर घायल कर दिया। घायल को रात में 108 वाहन की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि मंगलवार की देर रात नईम खान पिता इंतियाज खान उम्र 40 वर्ष निवासी निजामी कॉलोनी छतरपुर रात में अपने घर की ओर आ रहा था।

खबरें और भी हैं...