सूची बनाने के दौरान हुई गड़बड़ी
सूची बनाने के दौरान हुई गड़बड़ी
छतरपुर | गौरिहार तहसील क्षेत्र के गौहानी गांव के लोगो ने गौहानी हल्का पटवारी पर आरोप लगाते हुए पटवारी के द्वारा सूखा राहत राशि के वितरण में की गई गड़बडी की शिकायत कलेक्टर से की है। गौहानी गांव के किसानों ने कलेक्टर को दिए आवेदन में बताया कि गौहानी हल्का पटवारी ने जिस सर्वे सूची को बनाया है। वहीं सूची पूरी तरह से गलत है। इसमें गांव के अधिकतर किसानों का नाम इस सूची में नहीं रखा गया है। किसान के पास कम जमींने है। उसे अधिक राशि दी गई है। ग्रामीणों ने कलेक्टर को आवेदन देकर मामले की जांच कर किसानो को उचित मुअावजा रािश दिलाने की मांग की है। आवेदन सौंपने के दौरान गांव के दिनेश तिवारी, जमील अहमद, दीपक बंशकार, जयराम, बब्लू, ईश्वरदीन, हल्कू, मौजी श्रीवास, प्यारेलाल शुक्ला, चुन्ना मिश्रा, कुबेर सिंह, महेश्वरी दीन अनुरागी, लक्ष्मी प्रजापति, बिंदा विश्वकर्मा, रामचरन केवट, कल्लू केवट, अयोध्या केवट, बृंदावन प्रजापति, अशोक सिंह, मंगल सिंह, सखी प्रजापति, पुनिया अहिरवार, जगिया अहिरवार, मिडिया अहिरवार, कृष्णगोपाल साहू, गोकुल प्रजापति, नत्थू, रामरतन दुबे और बिंदा यादव सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।