पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रेल बजट में जिले को मिले नई ट्रेन, फैक्स किया ज्ञापन

रेल बजट में जिले को मिले नई ट्रेन, फैक्स किया ज्ञापन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले में रेल सुविधाएं बढ़ाए जाने की मांग को लेकर कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे चरणबद्ध आंदोलनों को लेकर मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के पूर्व सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव विकास यादव ने मंडल रेल प्रबंधक झांसी को एक मांग पत्र ई- मेल किया।

मेल किए गए पत्र में श्री यादव ने मांग की है कि आगामी 25 फरवरी को केन्द्र सरकार इस वर्ष का रेल बजट पेश करनी वाली है। इस रेल बजट में झांसी रेल मण्डल से जो भी शासकीय प्रस्ताव स्वीकृति के लिए भेजे जाएं उनमें ललितपुर- खजुराहो रेल लाईन पर नई यात्री गाडिय़ां चलाने संबंधी मांगों को प्रमुखता दी जाए। जिससे देश के दो पिछड़े जिले टीकमगढ़ और छतरपुर भी विकास की मुख्य धारा से जुड़ सकें।

श्री यादव ने भेजे चार सूत्रीय मांगो में खजुराहो से छतरपुर- टीकमगढ़ होते हुए एक्सप्रेस रेलसेवा शुरू कराने, तुलसी एक्सप्रेस के मार्ग में परिवर्तन कर ललितपुर-टीकमगढ़- छतरपुर- खजुराहो होते हुए इलाहाबाद तक चलाए जाने, खजुराहो संपर्क क्रांति के मार्ग में परिवर्तन कर छतरपुर-टीकमगढ़- ललितपुर- झांसी होते हुए दिल्ली तक चलाए जाने एवं झांसी- टीकमगढ़ पेसेंजर ट्रेन के फेरे बढ़ाते हुए छतरपुर होते हुए खजुराहो तक चलाए जाने संबंधी मांगे डीआरएम के समक्ष रखी गई हैं।

खबरें और भी हैं...